Big StoryState

भूपेश सरकार में राज्य के सभी वर्गों का हुआ विकास : डहरिया

केंद्र सरकार ईडी और सीबीई का खौफ दिखाकर सत्ता हथियाना चाहती है : बैज



आरंग । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के द्वारा कलई रोड़ स्थित राजीव भवन आरंग विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के दिग्गत नेतागण सम्मिलित हुवे तथा कार्यकर्ताओं को देश की सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने तथा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने , छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण के लिये कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप पार्टी का निष्ठापूर्वक काम करने का संकल्प दिलाया गया। क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधिकत करते हुवे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मेें बेहतर कार्य कर रही हैं । लोक कल्याण के सभी कामों को प्राथमिकता में रख पूरा किया जा रहा है। किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे कृषि योजनाओं से किसान खुशहाल है तथा किसानों के जीवन स्तर में सुधार आया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के माध्यम से गरीब व मध्यम परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी अनुजाति विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस छ.ग., उधोराम वर्मा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, राजेन्द्र साहू प्रदेश महामंत्री व प्रभारी, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, आजू राम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर, अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं.आरंग, संजय चेलक सभापति ज.पं. आरंग, वतन चन्द्राकर ज. सदस्य, पिंटू कुर्रे ज. सदस्य, विकास टंडन ज. सदस्य, यादराम साहू ज.स., पवन धीवर ज.स., चन्द्रशेखर साहू ज. स., धोनी डहरिया ज.स., हिरामन साहू सोसायटी अध्यक्ष, गोपाल धीवर अध्यक्ष प्रदेश सरपंच संघ, सजल चन्द्राकर युकां अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, शुभांशु साहू विस. अध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग, मयंक तिवारी अध्यक्ष युकां चंदखुरी, भगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष, भूषण साहू जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, शिव साहू जोन अध्यक्ष, ईश्वर जोगलेकर जोन अध्यक्ष, गौरव चन्द्राकर जोन अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष, हरि बंजारे जोन प्रभारी, जोईधाराम साहू जोन अध्यक्ष, धन्ना साहू जोन अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण लोधी जोन अध्यक्ष, सादिक बैलिम सदस्य उर्दू अकादमी, डॉ. घनश्याम टंडन महामंत्री जिला कांग्रेस, रेखराम पात्रे महामंत्री, अब्दुल कादिर गोरी महामंत्री, सौरभ चन्द्राकर सोसयटी अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button