kankerState

‘मोर बूथ मोर अभियान’ के तहत भाजपा के बूथ प्रभारी चलाएंगे सदयस्ता अभियान

दुर्गूकोंदल | भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज एकात्म मानववाद’ के प्रणेता भाजपा के प्रेरणापुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मोर बूथ मोर अभियान हर बूथ में जाकर सदयस्ता अभियान चलाएगी| जैसा कि आप सभी को ज्ञात है 25 सितंबर को ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता भाजपा के प्रेरणापुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में उक्त दिवस पर पार्टी सदस्यता अभियान का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत हर बूथ से सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिन्हें प्रभारी बनाया गया है वे हर बूथ में जाएंगे ‘सौ सदस्य बनाएंगे’ नारे के साथ जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ेंगे।इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के द्वारा मोर बूथ मोर अभियान पर ट्विटर ट्रेंड चलाया जा रहा है। नियुक्त प्रभारी ने सभी से अनुरोध किया है कि इस ट्रेंड में सहभागी बनें, और अधिक से अधिक भाजपा के साथ जुड़े | जिसमें सदस्यता अभियान के मंडल टोली के संयोजक विजय पटेल सदस्य विकास राजु नायक, सतीश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, देवेंद्र टेकाम, इसु आरदे, फूलसिंह मंडावी, अशोक जैन, शकुंतला नरेटी, देवजी देहारी, बीरेंद्र देहारी, यशवंत तिवारी, बिदेसिंह कल्लो, जोहन गावड़े, संतो दुग्गा, मनीषा मंडावी, प्रवीण ठाकुर, राजकुमार उसेंडी, राहुल जाम्बुलकर, संजय उइके, सहित पूरी मंडल टीम तैयारी कर रही है |


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button