April 26, 2026

भाजपा ने जारी किया गीत, वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा

0
11111

विष्णुदेव साय, नितिन नवीन, किरण देव सहित कई भाजपा नेताओं से सोशल मीडिया पर किया पोस्ट



रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी द्वारा लिखित और गाया गीत वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा गीत आज भाजपा ने लांच किया। गीत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया।
गीत में हाई बेस बिट्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है जो ऑडियंस के लिए आकर्षण का विषय बन रहा है।
गीत के बोल है- वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा
भारत का मान बढ़ाने
दुश्मन को धूल चटाने
श्री राम का नारा लगाने
मथुरा में खुशियां लाने।
वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा।
गरीब हो हक दिलाने
महिला का मान बढ़ाने
युवा को न्याय दिलाने
विश्वगुरु भारत बनाने
है रुकता नहीं,वो थकता नहीं ,दुश्मन के आगे झुकता नहीं
वो डरता नहीं, किसी बात से भी,जो कहता पीछे हटता नहीं है राम का राज दुलारा, जनता का वो रखवाला, लगे मोदी सबको प्यारा, जिसे चाहे जमाना सारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *