kankerState

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का दुर्गूकोदल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

दुर्गूकोदल। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पुनः राष्ट्रीय सचिव नियुक्त एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश के राजेश तिवारी को बनाए जाने के पश्चात प्रथम दुगूकोदल आगमन पर कांग्रेसियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया विश्राम गृह में स्वागत के दरमियान उन्होंने कहा की कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यों को संगठित होकर आने वाले पंचायत चुनाव नगरी निकाय चुनाव पर एक होकर चुनाव लड़ने एवं संगठित होकर कार्य करने की बात कही गई साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार जो की भय भ्रष्टाचार पर लिप्त है उसे जनता तक बात पहुंचाने की बात कही उन्होंने प्रदेश में आज भाजपा की सरकार जो की भ्रष्टाचार महिला अत्याचार लूटपाट हत्या जैसे कई घटना हो रही है और जिसे भाजपा की 9 महीने की सरकार में यही कमजोरी देखने को मिल रही है इसे जनता तक पहुंचाने की बात कही गई इस दरमियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, बसंत यादव, जनक नंदन, कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिह आचला जिला पंचायत सदस्य अमिता उयके विधायक प्रतिनिधि हुमनसिंह मरकाम ब्लॉक कांग्रेस महिला सविता उयके सरपंच धनेश नरेटी सोम कोरोटी राजू सिगोडिया सूखचद प्रजापति उदय पुरामे हीरा कोमरे अनूप दीवान केसर सोरी जगजीवन उयके जीवन उयके एवं अन्य कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button