Big StoryCity

बस्तर वीरों की माटी, आदिवासियों के लिए अटलजी ने बनाया अलग राज्य : राजनाथ

कांकेर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर की माटी वीरों की माटी है। आदिवासियों  के विकास के लिए अटलजी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया। डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासियों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना। राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब कमजोर भारत नहीं, ताकतवार भारत है। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं। ये पूरे भारत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने नया बस्तर बनाया, नवा रायपुर बनाया। पूरा छत्तीसगढ़ नया बनाया। छत्तीसगढ़ को सजाने का काम किया। लेकिन आपने नई सरकार का स्वाद चखने के लिए सरकार बदली थी। मगर कांग्रेस सरकार का स्वाद कैसा है, ये आप लोगों को खुद ही पता चल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ वादों में चक्कर में नई सरकार बनाई यहां की जनता ने, लेकिन वर्तमान सरकार का अनुभव आपको स्वयं है, मुझे कहने की जरूरत नहीं। छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा था लेकिन कांग्रेस ने यहां की स्थिति बदतर कर दी। आज क्या हालात है आप सब जानते हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह रुकना चाहिए, केंद सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देशों को बता देना चाहता हूं, भारत बदल गया है। इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर मारेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ की है, ऑस्ट्रेलिया को प्रधानमंत्री कहते हैं, मोदी जी बॉस हैं। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री का पैर छूते हैं। इसे सम्मान कहा जाता है, ये पूरे भारत का सम्मान है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button