Big Storygharghoda

माहेश्वरी युवा मंडल ने विजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी एवं मीडिया प्रभारी अतुल टावरी ने विजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित करते हुए कहा कि यह उनके नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी स्वीकार्यता का प्रतीक है। आगामी कार्यकाल के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा समाज के लिए और भी महत्वपूर्ण कार्य करे, ऐसी कामना है। इस अवसर पर निर्वृतमान अध्यक्ष निलेश मुंधड़ा, मेंटर कृष्ण लखोटिया, उपाध्यक्ष वरुण नथानी, खेल मंत्री प्रपण काबरा, पर्यावरण मंत्री अनिरुद्ध बागड़ी, आईटी सेल मंत्री प्रणव लाखोटिया, कार्यकारणी सदस्य निकुंज लाखोटिया एवं हर्षित राठी एवं समाज के अन्य युवा साथी गण उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button