सक्ती

लिमतरा, सपनईपाली व अर्जुनी में ज्योत्सना महंत ने किया जनसंपर्क

सक्ती (मोहन अग्रवाल)। धुआधार चुनावी प्रचार के क्रम में सांसद ज्योत्सना महंत ने 8 नवंबर को सक्ती विधानसभा के ग्राम लिमतरा, सपनईपाली व अर्जुनी पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार प्रचार कर माहौल बनाया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री रीना गेवाडीन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। श्रीमती गेवाडीन ने बताया कि विधानसभा के सभी गांवों में पहुंचकर डा.महंत के पक्ष में प्रचार करने का लक्ष्य है जिसमें वे जरूर कामयाब होंगी। विदित हो कि सक्ती विधानसभा में डा. महंत प्रत्याशी के रूप में मैदान में है ऐसे में उनकी सांसद पत्नि दिन रात एक कर गांव-गांव में प्रचार प्रसार कर रही है। उनके साथ कांग्रेस के महिला नेत्री श्रीमती रीना गेवाडीन जुटी हुई है। किसी भी राजनीति दल का चुनाव में जीत-हार लगा रहता है किंतु महिलाओं की इस मेहनत की हर कोई तारीफ कर रहा है और कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button