Big StoryNational

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई

रायपुर। दुबई में कल चैंपियंस ट्राफी 2025 की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की है। टूर्नामेंट के दौरान वे स्वंय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह,बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारियों के साथ खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।  उन्होने जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम का पहले ही मैच में प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि टीम पूरी तरह से अपने लय में हैं। इसीलिए फाइनल मैच जीतने तक वह अजेय रही। टीम नेटवर्क,बेहतर समन्वय,कप्तान रोहित शर्मा का कुशल नेतृत्व से टीम ने यह जीत हासिल की है। चैंपियंस ट्राफी 2025 की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आज भी भारतीय क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट का सिरमौर है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.