Big Storygharghoda

नमी के नाम पर कटौती का आरोप, लेबर के आवभाव में किसानों को करनी पड़ रही धान की तौलाई

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत नवापारा टेन्डा धान खरीदी केंद्र में किसानों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। 16/12/2025 को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खरीदी केंद्र में किसानों से ही धान की बोरी भरवाई जा रही है, जबकि यह सुविधा केंद्र प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।



किसानों का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण यदि वे स्वयं भराई नहीं करें तो दो-दो दिन में भी तौल संभव नहीं हो पाती। पहले जहां धान की ढुलाई कर भराई व तौल की व्यवस्था थी, वहीं अब यह व्यवस्था क्यों बदली गई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नमी के नाम पर मनमानी कटौती का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया है कि नमी बताकर प्रति बोरी एक किलो तक धान की कटौती की जा रही है, जो खरीदी नियमों के विपरीत है। कर्मचारियों द्वारा अधिक नमी दिखाकर मनमाने ढंग से कटौती किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई
किसानों का कहना है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है, जबकि शासन द्वारा दो नोडल अधिकारी किसानों की सेवा के लिए तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद केंद्र प्रबंधन बिना किसी डर के खरीदी कर रहा है।

तनावपूर्ण स्थिति, आंदोलन की चेतावनी
सुबह से बड़ी संख्या में किसान खरीदी केंद्र के बाहर अधिकारियों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

प्रबंधन और प्रशासन पर उठे सवाल
समिति प्रबंधन का कहना है कि सूखती धान से समिति को नुकसान होगा, जिसकी भरपाई मुश्किल है। वहीं कुछ दिन पहले घरघोड़ा के अनुविभागीय दंडाधिकारी ने खुले मंच से कहा था कि किसी भी किसान से अधिक धान तौल कर नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद विवादित नवापारा टेन्डा धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था बनी हुई है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button