Big StoryCityState

छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 67.34% वोटिंग, सबसे कम मतदान 58.83% रायपुर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब जो लोग बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदान कर सकेंगे। शाम 5 बजे तक 67.34% वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान 58.83% रायपुर में हुआ है। मतदान खत्म होने के बाद नक्सल प्रभावित गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर ITBP का जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button