RAIPURState

भाजपा की तिरंगा यात्रा केवल राजनैतिक ढोंग : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान नई राजनैतिक नौटंकी है। आजादी के बाद 52 वर्षों तक आरएसएस मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया गया था। आज भाजपाई देशभक्ति का ढोंग करने घर-घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं। अपने पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करने भाजपाई तिरंगा अभियान की नौटंकी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, भाजपा द्वारा आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा का अभियान स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के काले इतिहास में पर्दा डालने की कोशिश मात्र है। कांग्रेस पार्टी के लिये तिरंगा स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा को भाजपा के पितृ पुरुष गोलवलकर ने देश के लिये अपशगुन बताया था। तिरंगे के प्रति सम्मान का आडंबर कर रही भाजपा के आदर्श गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज मानने से ही मना कर दिया था। पुस्तक में उन्होंने लोकतंत्र और समाजवाद को गलत बताते हुए संविधान को एक जहरीला बीज बताया था। ऐसी विचारधारा वाली भाजपा का तिरंगा यात्रा निकालना केवल राजनैतिक ढोंग है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button