Big StoryCity

खमतराई के सड़कें और सामुदायिक भवन के लिए विधायक मूणत ने दिए 64 लाख

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने खमतराई के लोगों की जरूरत के आधार पर वीर शिवाजी वार्ड में सड़कें-नालियां और सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 64 लाख रुपए दिए हैं। उन्होंने सभी कार्य शुरू भी करवा दिए और नगर निगम अफसरों से कहा, जितने भी काम शुरू हुए हैं, सभी समय पर पूरे होंगे तो लोगों को जल्दी सुविधा मिलेगी। इससे पहले रायपुर पश्चिम के दर्जनभर वार्डों में मूणत करोड़ों रुपए से स्कूलों का जीर्णोद्धार तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े दर्जनों कार्य शुरू करवा चुके हैं और इनमें से कुछ पूरे हो गए या होने वाले हैं। अधोसंरचना तथा अन्य मदों से फंड मंजूर करने के लिए मूणत ने सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया है। वीर शिवाजी वार्ड में जब वे 64 लाख रुपए के कार्यों के साथ पहुंचे, तो भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उनका स्वागत किया। उन्होंने इस इलाके में सफाई के हिसाब से सबसे बड़ी जरूरत यानी खमतराई बाजार के दोनों ओर चौड़ी नालियों के लिए 24 लाख रुपए से काम शुरू करवाया।
सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए खमतराई सामुदायिक भवन में दूसरे माले का निर्माण कार्य मंजूर करवाया और फिलहाल 10 लाख रुपए का फंड दियाहै। वार्ड के नीम डबरी इलाके में कंक्रीट रोड और नालियों का 17 लाख रुपए का काम और साहूपारा इमली पेड़ के पास सीसी रोड और नाली के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए के काम का भूमिपूजन भी कर दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button