Big StoryState

पति ने छीना मोबाइल, गुस्से में पत्नी ने मौत को गले लगाया

भिलाई। पांच रास्ता सुपेला निवासी एक महिला ने मोबाइल छिने जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। प्रारंभिक विवेचना में यह बात सामने आई कि सोशल मीडिया में महिला रील्स बनाकर पोस्ट किया करती थी। महिला के पति द्वारा मोबाइल छीन लिया गया था, जिससे वह नाराज थी। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम सूचना मिली की पांच रास्ता सुपेला में टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रचना साहू के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। उसकी एक 5 साल की बच्ची है। शुक्रवार दोपहर को उसने अपनी पत्नी का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल उसकी मां और भाई थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तब उसके सामने उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था और घर के लोग रो रहे थे। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button