Big StoryCity

पोला तिहार पर 2 सितंबर को रामसागरपारा में होगा बैल दौड़ा स्पर्धा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पोला तिहार के उपलक्ष्य में 2 सितंबर को रामसागरपारा मेन रोड में शाम 4 बजे बैल दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोला तिहार उत्सव समिति के संरक्षक पूर्व विधायक व AICC के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है उन्होंने कहा, कि वर्षों से चले आ रही परंपरा पोला तिहार ला हर्षोल्लास के साथ मनाना हे जे मा आप सभी महतारी-दीदी, भैया – बहिनी, लाइका- सियान सबो सादर आमंत्रित हो ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ के ये तिहार ला सफल बनाना हे।
बैल दौड़ स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ी को क्रमश: 7100 रुपए, 5100 रुपए, 4100 रुपए के पुरस्कार दिये जाएंगे। वहीं प्रतियोगीता में शामिल अन्य सभी बैल जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 3100 रुपए दिए जाएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button