Big StoryCity

अतुल टावरी सर्वसम्मति से चुने गए रायपुर माहेश्वरी युवा संगठन के नए अध्यक्ष

रायपुर। माहेश्वरी समाज के लिए गर्व का विषय है कि माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के सक्रिय सदस्य श्री अतुल टावरी को सत्र 2026-29 के लिए रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़ एवं कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी ने बताया कि श्री टावरी लंबे समय से संगठन के कर्मठ एवं सक्रिय सदस्य के रूप में समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।



Atul Tawari

समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने श्री टावरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अतुल टावरी ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button