Big Storypolitics

आरंग मामले में अपराधियों को बचाने आरोपपत्र में लीपापोती : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, आरंग के मामले में पुलिस ने अपराधियों को बचाने आरोपपत्र में लीपा पोती की है। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये। भाजपा सरकार की नीयत शुरू से आरोपियों को बचाने की थी, पहले हत्या के बदले सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज किया गया, अब आरोपपत्र में पुल से कूदने के कारण घायल होकर मौत होना बताया गया है। पुलिस के आरोपपत्र से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार हत्या जैसे घिनौने क्रूर अपराध के आरोपियों को बचाना चाहती है। दहशत गर्दो ने सरेआम कुछ लोगों पर लाठियों, डंडों और धारदार हथियार से हमला बोला था, जिनमें तीन की जान गयी। गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ हत्या को मुकदमा दर्ज करने के बजाय सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपपत्र में पुल से कूदने से मौत बताकर अपराधियों को कोर्ट से छूट जाने का रास्ता तैयार किया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button