Big Storygharghoda

महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तेंदूभाठा निवासी संतोष दास महंत की सास संतोषी महंत पर उसके पति तुलेश्वर चौहान ने 12 मार्च की रात पुराने विवाद को लेकर झगड़े के दौरान सब्जी काटने वाले हसिया से गर्दन और ठुड्डी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 13 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button