June 10, 2026

आमिर का अजीबो गरीब लुक वायरल, फाेटो देख फैंस हैरान

0
आमिर का अजीबो गरीब लुक वायरल, फाेटो देख फैंस हैरान

मुंबई। आमिर खान के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो थोड़ी सी अजीब हैं। इन फोटोज ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट दर्शील सफारी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों 16 साल बाद फिर से काम कर रहे हैं। वायरल फोटो में आमिर के हाथ में कुछ है। उनका लुक हैरान कर देने वाला है। बाल लंबे और बिखरे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि चेहरे पर गंदगी लगी है। दांत भी काले और गंदे हैं।



कुछ दिन पहले दर्शील सफारी ने भी आमिर खान संग अपकमिंग प्रोजेक्ट की एक फोटो शेयर की थी, जो अभी भी चर्चा में है। हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये किसी फिल्म की तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि दोनों साथ में कोई विज्ञापन शूट कर रहे हैं।
आमिर ने पिछले दिनों ये ऐलान किया था कि वो ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म बनाएंगे। इसकी कहानी भी ‘तारे जमीन पर’ से मिलती-जुलती होगी, लेकिन ये उस मूवी का सीक्वल नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *