CG NewsCity

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM साय के आश्वासन के बाद लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आश्वासन के बाद स्थगित। चार सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात के बाद प्रांतीय राजस्व पटवारी संघ ने आंदोलन रोकने का ऐलान किया।

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने चार सूत्रीय मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने हड़ताल के दौरान पटवारियों पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई वापस लेने के लिए कलेक्टरों को निर्देश देने तथा वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी गठित करने का भरोसा दिया।

संघ ने हड़ताल अवधि का वेतन देने की मांग भी रखी, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर से जारी आंदोलन के कारण प्रदेश में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और गिरदावरी सहित कई राजस्व कार्य प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पटवारियों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button