
13 दिसंबर को खेला जाएगा पहला वनडे, मौसम और स्टेडियम में नवीनीकरण के चलते बदला वेन्यू
नई दिल्ली, 5 नवंबर। भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह मैच नई दिल्ली में प्रस्तावित था, लेकिन अब मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुरोध पर मौसम की संभावित परेशानियों और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।वहीं, टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट, दूसरा 24 दिसंबर को कटक और तीसरा 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा।



