April 26, 2026

पूर्व महापौर समेत 1000 लोग बीजेपी में हुए शामिल

0
0001

रायपुर।  नगर निगम बीरगांव के पूर्व महापौर और जेसीसीजे नेता रहे ओमप्रकाश देवांगन आज बीजेपी में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में ओमप्रकाश ने बीजेपी का दामन थामा।
ओमप्रकाश देवांगन 2018 में जोगी कांग्रेस से रायपुर ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर भी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर औरअरुण साव ने ओमप्रकाश और पूर्व डीईओ समेत 1000 लोगों को बीजेपी में शामिल कराया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *