राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायपुर पुलिस ने देखा एकता परेड का सीधा प्रसारण, ली एकता की शपथ21 थानों और पुलिस लाइन में हुआ आयोजन,

DRG और बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो टीम का हुआ अभिनंदन
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का रायपुर कमिश्नरेट के 21 थानों, पुलिस लाइन और जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया गया।शांतिनगर स्थित विमतारा हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कामले, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।एकता और अखंडता की ली शपथप्रधानमंत्री के आह्वान पर कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
DRG और महिला कमांडो टीम का अभिवादनराष्ट्रीय एकता परेड में छत्तीसगढ़ की DRG टीम, बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो और डॉग स्क्वाड के शानदार प्रदर्शन का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।नक्सलवाद के खात्मे पर विशेष प्रस्तुतिकार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश में नक्सलवाद के उन्मूलन पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी दिखाई गई।
इसमें नक्सलवाद की शुरुआत से लेकर विकास कार्यों और सुरक्षा बलों के अभियानों के जरिए उसके उन्मूलन तक की यात्रा प्रदर्शित की गई। जवानों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद कर उपस्थित लोगों ने गर्व व्यक्त किया।कार्यक्रम में शामिल युवाओं और विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, समर्पण और देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।



