National

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

रायपुर: प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज चंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ चंद्रहासिनी देवी के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।


वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अलौकिक तेज, दिव्य आभा और असीम करुणा से भक्तों के जीवन को आलोकित करने वाली माँ चंद्रहासिनी का पावन धाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और अटूट आस्था का अनुपम केंद्र है। माँ चंद्रहासिनी देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

उन्होंने प्रार्थना की कि माँ चंद्रहासिनी देवी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button