CG News

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का जलवा, संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की बातचीत, स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई


रायपुर, 26 सितंबर 2026। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ईरान को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की खिलाड़ी संजू देवी की भी अहम भूमिका रही।भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संजू देवी की सफलता से पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी की भागीदारी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की उन बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

गांव और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और छोटे शहरों में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच मिले, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकें।भारतीय टीम को भी दी बधाईमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का गौरव बढ़ाते रहें।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button