CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

सेवा महाकुंभ में छह तरह की सेवा का मौका, जरूरतमंदों के लिए आगे आएंगे नागरिक

रक्तदान से लेकर बुक ट्री, स्टेशनरी, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक और देह-अंगदान तक जुड़ सकेंगे लोग


रायपुर, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में सेवा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को जरूरतमंदों की मदद के लिए अलग-अलग सेवा गतिविधियों से जोड़ना है। नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार इन गतिविधियों में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे।सेवा महाकुंभ में रक्तदान, बुक ट्री, स्टेशनरी कलेक्शन, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक और देहदान-अंगदान जैसी छह सेवाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा सकेगा। वहीं बुक ट्री के माध्यम से अच्छी स्थिति वाली उपयोगी किताबें जरूरतमंद विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाई जाएंगी।इसी तरह स्टेशनरी कलेक्शन में कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने की पहल होगी। क्लॉथ गार्डन और टॉय बैंक के जरिए उपयोगी कपड़े और खिलौने जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं देहदान-अंगदान के माध्यम से नागरिक मानव सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।अभियान का उद्देश्य सेवा की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना और नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button