CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

रायपुर महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त


रायपुर, 4 सितंबर 2026। रायपुर कमिश्नरेट की सिविल लाइन पुलिस ने महापौर के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी और गाली-गलौज वाला वीडियो बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल सोनकर ने 3 सितंबर को थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रायपुर महापौर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया। इस वीडियो को एक न्यूज चैनल की एंकर द्वारा आपत्तिजनक शब्दों को हटाए बिना प्रसारित किए जाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी: विजय उर्फ सोनू महेश्वरी, पिता नारायण महेश्वरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवपुरी, आमातालाब, दुर्गा मंदिर के पास, थाना टिकरापारा, रायपुर।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button