CityRAIPUR

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने फोड़ी मटकी


रायपुर 4 सितंबर

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया। मौलश्री विहार स्थित ‘श्री राम जी वाटिका’ में आयोजित इस पारिवारिक उत्सव में राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे परिवार के नन्हे-मुन्नों ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ी, जिसने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुरलीधर की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। उत्सव के दौरान परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पारंपरिक भजनों और पूजा-अर्चना के साथ भगवान लड्डू गोपाल का स्वागत किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button