CityDESK STORY

रायपुर,त्योहारी सीजन से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का शिकंजा

13 पर कार्रवाईधारदार हथियार रखने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट, महिला पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई; 11 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में आपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। नॉर्थ जोन पुलिस ने थाना उरला, गुढ़ियारी और खमतराई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट और 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

धारदार हथियार के साथ आरोपी पर कार्रवाई

थाना उरला पुलिस ने माइकल उर्फ लाल (36) निवासी बरगांव के खिलाफ धारदार हथियार रखने के मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।महिला पर आबकारी एक्ट में कार्रवाईथाना गुढ़ियारी पुलिस ने पूर्णिमा श्रीवास्तव (35) के खिलाफ अपराध क्रमांक 385/2026 में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना उरला पुलिस ने 4 व्यक्तियों, गुढ़ियारी पुलिस ने 5 व्यक्तियों और खमतराई पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस तरह कुल 11 लोगों पर कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारी सीजन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।यह कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और एडिशनल डीसीपी आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा संबंधित एसीपी के पर्यवेक्षण में की गई।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button