CityCrimeRAIPUR

रायपुर में धारदार खुखरी लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

रायपुर में धारदार खुखरी लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; आर्म्स एक्ट में भेजा जेल


रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के वेस्ट जोन में अवैध एवं धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस ने एक युवक को धारदार खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित वारदात को समय रहते रोका गया।

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ा।पुलिस ने आरोपी की पहचान साहिल साहू (20 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम साहू, निवासी देवार बस्ती, भवानी चौक, कुकुरबेड़ा, रायपुर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग स्टील की धारदार खुखरी बरामद की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जहथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल साहू के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वेस्ट जोन में अवैध और धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट जोन श्रीमती रॉबिन्सन गुड़िया (IPS) के निर्देशन और एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग के तहत अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button