RAIPUR NEWS TERMINAL DESK

‘ब्लू वाटर’ हादसा: 80 घंटे बाद मिला आदिल का शव, रेस्क्यू अभियान समाप्त


रायपुर, 23 अगस्त। नवा रायपुर के नकटी क्षेत्र स्थित ‘ब्लू वाटर’ खदान में डूबे मौदहापारा निवासी मोहम्मद आदिल खान का शव करीब 80 घंटे की तलाश के बाद देर रात बरामद कर लिया गया। शव पानी में तैरता हुआ दिखाई देने के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बाद में की जानी है।आदिल के लापता होने के बाद लगातार तीन दिनों तक खदान में तलाश अभियान चलाया गया था। स्थानीय रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण शव का पता लगाने में कठिनाई आ रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी घटना की जानकारी ली थी। इसके बाद विशाखापट्टनम से नौसेना के विशेषज्ञ अधिकारी और 10 गोताखोरों की टीम बुलाने की तैयारी की गई थी। टीम को रविवार दोपहर तक मौके पर पहुंचना था, लेकिन शव बरामद होने के बाद नौसेना की टीम का प्रस्तावित अभियान रोक दिया गया।

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह नजर बनाए हुए थे।जानकारी के मुताबिक, खदान की गहराई करीब 200 से 400 फीट के बीच बताई जा रही है। वहीं, मौके पर उपलब्ध रेस्क्यू संसाधनों की पहुंच लगभग 60 फीट तक ही थी। अत्यधिक गहराई के कारण शव की तलाश के लिए विशेष विशेषज्ञता और तकनीकी उपकरणों की जरूरत महसूस की गई थी, जिसके चलते नौसेना की मदद लेने का निर्णय लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button