CityDESK STORYRAIPUR

IGKV परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक, प्रोफेसर समेत छह गिरफ्तार; पांच जिलों में पुलिस की कार्रवाई

IGKV परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक, प्रोफेसर समेत छह गिरफ्तार; पांच जिलों में पुलिस की कार्रवाई


रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के दूसरे सेमेस्टर की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद दुर्ग स्थित एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को निर्धारित इस परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिया गया था। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र की तस्वीरें वॉट्सऐप के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच प्रसारित होने लगीं। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को मिलते ही परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

ई-मेल शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR प्रश्नपत्र वायरल होने की शिकायत कवर्धा कॉलेज के अधिष्ठाता और बिलासपुर के एक कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को ई-मेल के जरिए भेजी गई। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पांच जिलों में जांच, तकनीकी साक्ष्यों से खुला नेटवर्कपुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में कार्रवाई की। मोबाइल चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची, जिस पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का आरोप है। जांच में दुर्ग के एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नपत्र दुर्ग से कवर्धा के कुछ विद्यार्थियों तक पहुंचा था। इसके बाद वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए इसे दूसरे छात्रों तक भेजा गया। मामले से जुड़े विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा रही है। कवर्धा के दो छात्रों को नोटिस जारी कर रायपुर बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिसजांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस डिवाइस से बाहर आया और किन-किन लोगों तक पहुंचा।पुलिस इस पूरे मामले में प्रश्नपत्र के मूल स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर मामले में और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button