Uncategorized
अचानक इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी भी बिखरी

शुक्रवार को एमसीएक्स पर 5 अगस्त फ्यूचर के लिए सोने का भाव 800 रुपये गिरकर 144511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे. इसी तरह, 4 सितंबर फ्यूचर के लिए चांदी की कीमत में 3577 रुपये की गिरावट आई, जो 2,22,800 रुपये प्रति किलो पर थे. शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव में इतनी गिरावट नहीं थी, लेकिन करीब 11 बजे कीमती धातुओं में यह गिरावट तेज हो गई.
खरीदारी का मौका?
सोने-चांदी के सस्ते होने से शादी के लिए खरीदारी करने वालों को एक बड़ी राहत मिलेगी. वहीं अगर आप निवेश की लिहाज से खरीदारी करना चाहते हैं तो कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्तर पर थोड़ा-थोड़ा करके सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ा सकते हैं और किसी भी बड़ी गिरावट पर कीमती धातुओं की खरीदारी एक सही रणनीतिक कदम हो सकता है.



