विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व मिशन लाइफ के तहत पोर्ते महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के पूर्व “मिशन लाइफ” अभियान के अंतर्गत डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, घरघोड़ा में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर के निर्देशन में, राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र चौबे एवं जिला संगठक श्री भोज राम पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री एस. एल. साहू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय परिवार ने पूरे परिसर तथा गुलाब गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अजय कुमार मिश्रा, रामप्यारे सूर्यवंशी, मोहित सिदार, दीपक सिंह ठाकुर, चंद्रकांती साव, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, नैना टोप्पो, अंजू भगत, आसमति तथा संगीता का विशेष सहयोग रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर की रमा, टीना, संजना, युवराज तथा बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर की अनुकंचन, बिंदिया सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत जागरूक रहने का आह्वान किया।
