कोतरारोड़ पुलिस का सनसनीखेज खुलासा :मंगलसूत्र से गला घोंटकर की महिला की हत्या
रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। कोतरारोड़ पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए इसे हत्या सिद्ध किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा (32) की 1 अप्रैल को जिंदल अस्पताल पतरापाली में मृत्यु हुई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को “होमीसाइडल” पाया गया। जांच के दौरान संदेह लिव-इन पार्टनर विकेश कुमार बरेठ (26) पर गया। पूछताछ में उसने मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि आपसी विवाद, बीमारी और विवाह संबंधी तनाव के चलते झगड़े के दौरान उसने यह वारदात की और बाद में साक्ष्य छिपाने की कोशिश की।
मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, एसएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, शंभू चौहान, राजेश खांडे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी विवाद में हिंसा का सहारा न लें, कानून का पालन करें।”
