Raigarh

ऑपरेशन “तलाश” : छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना रायगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। सरेराह युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले इसी मामले में आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।



घटना 9 फरवरी 2026 की है, जब युवती अपनी ममेरी बहन के साथ चांदमारी रोड पर रुकी थी। इस दौरान ग्रैंड विटारा कार में सवार युवकों ने अश्लील टिप्पणी और हरकतें कीं तथा पीछा कर रियापारा तिराहा के पास रास्ता रोक लिया। मामले में महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आए आरोपी प्रदीप पटेल (21), राहुल गुप्ता (21), कमलेश यादव (21) और संगम कुमार (21) को महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने नरेन्द्र महावर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button