April 26, 2026

भाजपा मंडल घरघोड़ा में 14 मार्च को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
00

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित



घरघोड़ा/रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 14 मार्च 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा में आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और पार्टी की नीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:30 बजे से पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से समय का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र में निवासरत माननीय सांसद, प्रदेश पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य, नगर पंचायत के पार्षद, जिला भाजपा पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व उपाध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, बीडीसी सदस्य, भाजपा समर्थित सरपंच, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजक तथा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता एवं कुमुदिनी राठिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *