कन्या शाला घरघोड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. कन्या उच्च. माध्य. शाला घरघोड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय मे कार्यरत महिला शिक्षिकाओं के साथ कार्यालयीन महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया | सर्वप्रथम प्राचार्य सहित शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत करते हुए विद्यालय में छात्राओं के हित मे किए जा रहे कर्तव्यों एवं कार्यों की सराहना की | विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षिकाओं ने आगामी दिनों विद्यालय मे शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत कर कार्यक्षेत्र मे उत्साह पूर्वक कार्य करने की बात कही |विद्यालय के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ उपहार प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा की वे घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी पूर्वक विद्यालय मे भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं जो सराहनीय है |इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया ।

