अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 01 मार्च महुदा जिला दुर्ग में
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। प्रथम अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग ( बालिका/ महिला) वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता दिनांक 01 मार्च दिन रविवार को क्रिकेट मैदान महुदा/झीट,जिला दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले के लगभग 100 बालिका/ महिला खिलाड़ी भाग लेंगे.इस प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष श्री विजय बघेल दुर्ग जिले के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा.इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णयक श्री नंदू जंघेल, जयंत बागची,ललित साहू, मनीष जंघेल, अजय दीप सारंग, कुमारी माधुरी साहू,ओम प्रकाश, छबि राम, कोमल सोनी,चित्तेश्वर साहू, जुगल राम,सुषमा ढीमर, होंगे. इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा एवं बेस्ट जूनियर,सीनियर खिलाड़ियों को ट्रॉफी दे कर सम्मान किया जाएगा. प्रतियोगिता को 08 ग्रुप समूह में आयोजित किया जाएगा एवं सब जूनियर के खिलाड़ियों का सिर्फ 44kg ग्रुप ही होगा.इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ राजेश जंघेल महासचिव करेंगे.

