March 6, 2026

केंद्रीय बजट पर संवाद कार्यक्रम कल, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर होंगी शामिल

0
savitri ji
Spread the love

दुर्ग। भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा केंद्रीय बजट पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कोशिक के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेगी। वही प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने जानकारी दी कि संवाद के दौरान केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं सहित जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेंद्र यादव,दुर्ग लोकसभा संसद विजय बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नंदन जैन, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल मौजूद रहेगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर एवं महामंत्री जयश्री राजपूत ने समस्त पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *