नवापारा ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नवापारा में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिना नंबर पल्सर बाइक सहित करीब 10.30 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया। आरोपी ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने नागरिकों से सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

गिरफ्तार आरोपी
रामप्रसाद सारथी (22) – ग्राम तरेकेला, थाना छाल
मिथलेश सारथी (19) – फरकानारा चौकी जोबी, थाना खरसिया
योगेश कुमार धनवार (24) – ग्राम खर्रा, थाना छाल
नरेश कुमार पटैल (33) – ग्राम खर्रा
