Big StoryHealth

द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर SVH रायपुर में हार्ट फेल्योर क्लिनिक व हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ

श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (SVH) ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फेल्योर क्लिनिक एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ किया। इस पहल से राज्य में उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अब गंभीर हार्ट फेल्योर से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए मेट्रो शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय, खर्च और मानसिक तनाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। रायपुर में हार्ट ट्रांसप्लांट सेवाओं की उपलब्धता क्षेत्रीय तृतीयक (टर्सियरी) कार्डियक केयर में मील का पत्थर साबित होगी।



केवल दो वर्षों की अल्प अवधि में SVH में 1500 से अधिक हृदय शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत सर्जरी MICS (मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी) तकनीक से की गई हैं। इससे जटिल हृदय शल्य क्रियाओं के लिए मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है।

उद्घाटन समारोह में MGM हेल्थकेयर, चेन्नई से डॉ. के. आर. बालाकृष्णन, डायरेक्टर हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट, डॉ. अंकिता कुलकर्णी सहित MGM प्रबंधन टीम उपस्थित रही। डॉ. बालाकृष्णन ने बताया कि रायपुर की मेडिकल टीम को चेन्नई में संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हार्ट ट्रांसप्लांट एवं एडवांस हार्ट फेल्योर मैनेजमेंट विकसित किया जा सकेगा। SVH के डायरेक्टर एवं CTVS सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल ने कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग एवं हार्ट फेल्योर क्लिनिक की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। वहीं डॉ. कमलकांत आदिले, डायरेक्टर एवं कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि बढ़ते हार्ट फेल्योर और कमजोर हृदय क्षमता वाले मरीजों के लिए यह क्लिनिक समय पर पहचान और उन्नत उपचार में गेम चेंजर साबित होगा।

डॉ. आर. के. पांडा, डायरेक्टर एवं पल्मोनोलॉजिस्ट ने बहु-विषयक देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मजबूत पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर सपोर्ट आवश्यक होता है। वहीं डॉ. संदीप चंद्राकर, डायरेक्टर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने इसे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत बताया।

इस अवसर पर MSM हेल्थकेयर, चेन्नई के डॉक्टर, SVH के डायरेक्टर्स, संस्था के सीईओ विनीत सैनी, डॉ. प्रतीक पांडेय, डॉ. चंद्रकांत उसेंडी एवं डॉ. बी.डी.एस. बालाजी साह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button