नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
बिलासपुर/ घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दक्षिण मंडल में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाईं। यह आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम के सामने किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर लड्डू बांटे और भाजपा का ध्वज लहराते हुए “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” एवं “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल तथा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव की उपस्थिति में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि श्री नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में युवा टीम के साथ और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगी। कार्यक्रम में महेश चंद्रिका पुरे, नारायण गोस्वामी, जगदीश शाह, श्रीमती चंदन गोस्वामी, संजय गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, श्रीमती कमला शुक्ला, वंदना तिवारी, पूनम श्रीवास, अजय भट्ट, प्रहलाद दुशीचा, मीणा गोस्वामी, उमा मानिकपुरी, पूजा खत्री, कविता वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
