March 6, 2026

छाल में होगा युवा कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों में जुटी रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस

0
Usman Beg
Spread the love

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। युवा कांग्रेस इन दिनों युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा रही है। इसी क्रम में जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन रायगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री उस्मान बेग के नेतृत्व में छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस जिला स्तरीय बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री अमित पठानिया, खरसिया विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री श्री उमेश नंदकुमार पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं रायपुर दक्षिण से छाया विधायक श्री आकाश शर्मा, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ श्री राकेश पांडेय तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला, ब्लॉक एवं प्रदेश स्तर के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य भी विशेष रूप से सम्मेलन में शामिल होंगे। जिला स्तरीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क एवं व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। यह सम्मेलन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं युवाओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय करेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *