Big Storygharghoda

कुलदीप सेंगर के जमानत के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण ने केंडल मार्च निकाल कर किया विरोध


जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में घरघोड़ा में हुआ कार्यक्रम, विधायक लालजीत सिह राठिया मुख्य रूप से रहे उपस्थित

घरघोड़ा (गौरी श्ंकर गुप्ता)। जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में विधायक लालजीत सिह राठिया के मुख्य उपस्थिति में प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और राकेश पांडे के निर्देश पर भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ घरघोड़ा पोर्डा में केंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमानत रद्द करने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की, साथ ही सरकार की नीयत पर सवाल उठाया। उन्नाव रेप प्रकरण के दोषी भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के विरोध में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने दोषी की जमानत रद्द कराने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विधायक लालजीत सिह राठिया ने कहा जघन्य महिला अपराध में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध अपराधी को जमानत मिलना सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए विधायक लालजीत ने दोषी की जमानत रद्द कराने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। वही जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए कहा और माँग की उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को तुरंत न्याय मिले तथा मुकदमे की कार्यवाही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। 2. आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सेंगर की पुनः गिरफ्तारी एवं कड़ी सज़ा सुनिश्चित की जाए। 3.महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही एवं संरक्षणवादी रवैये की निंदा। 4.केंद्र सरकार एवं भाजपा द्वारा बलात्कारियों को संरक्षण देने की मानसिकता का विरोध। 5.महिला सुरक्षा कानूनों को और सख़्ती से लागू करने की माँग।6.दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और मांगे न माने जाने पर बड़े आंदोलन की बात कही विरोध प्रदर्शन और केंडल मार्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेसी, सीनियर कांग्रेस और काफ़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button