“आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत” अभियान के तहत शासकीय विलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 350 स्वदेशी संकल्प पत्र भरे गए
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता )। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में “आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत आज शासकीय विलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 350 स्वदेशी संकल्प पत्र भरे और अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, सहसंयोजक एवं जिला मंत्री श्रीमती चंदना गोस्वामी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा, वार्ड सहसंयोजक भूपेंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने पर जोर दिया। उपस्थित सभी जनों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

