बीरगांव निगम में मनाया गया स्वच्छता सम्मान समारोह-2025
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा- अपने शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने में अपना दायित्व निभाएं


बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव में स्वच्छता ही सेवा, एवं रजत जयंती के तहत 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं नगर पालिक निगम बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं सफाई सुपरवाइजर का प्रशस्ति पत्र, शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सांरकृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागी छात्र-छात्राओं जो बंजारी गुरुकुल हाई स्कूल उरकुरा एवं आडवाणी अर्लीकॉन शा. उ. मा. विद्यालय बीरगांव के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू , एमआईसी मेंबर इकराम अहमद, पार्षद बेदराम साहू के साथ निगम के कार्यपालन अभियंता धन्नूलाल देवांगन, सहायक अभियंता कृष्ण विजय सिंह , केवल साहू, स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण राजस्व निरीक्षक द्वारिका साहू जिला समन्वयक श्री विकास कुमार जांगड़े के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छताकर्मी और समस्त स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने आम जन से अपील की कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। जैसे हम अपने शरीर और मन को स्वच्छता के लिए रोज उपाय करते है वैसे ही अपने घर के आसपास सड़क और नाली की समुचित सफाई करके शहर को साफ रखने में अपना-अपना दायित्व निभाएं। आम नागरिक जब स्वच्छता को आंदोलन की तरह जागरूक होकर करेगा तो शहर को साफ और सुंदर बनाने में कोई अड़चन ही नहीं रहेगी। इस अवसर पर महापौर नंदलाल देवांगन ने बीरगांव की जनता की ओर से विश्वास दिलाया कि वर्ष 2024 के सर्वेक्षण में निकाय ने 243 पायदान का छलांग लगाकर पूरे भारत में 143 रैंकिंग हासिल किया है, इसे बरकरार रखते हुए इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और निकाय को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे।
