March 6, 2026

‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने बीरगांव में विशेष जागरूकता अभियान

0
001 (1).jpeg
Spread the love

महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक



बीरगांव। बुधवार 1 अक्टूबर को नगर पालिक निगम बीरगांव में पुनर्गठित ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के अंतर्गत महापौर नंदलाल देवांगन की अध्यक्षता में समस्त पार्षदगणों व एमआईसी मेंम्बर और असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों के लिए ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के तहत नए आवेदनों का संग्रहण, पहले से स्वीकृत आवेदनों को पुन: बैंक में प्रेषित करवाना, रिर्टन बाय बैंक आवेदनों को पुन: बैंक में प्रेषित कर वितरण की प्रक्रिया और स्वीकृित के लिए बैंकों के पास लंबित आवेदनों पर कार्यवाही एवं लाभार्थियों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग का कार्य किया गया। समस्त लाभर्थियों को पुनर्गठित योजना में किए गए बदलाव व उनसे प्राप्त होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं समस्त लाभार्थी ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के लिए फिर से अत्यधिक उत्सािहत नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *