March 6, 2026

सुनहरे रंग की रंग-बिरंगी लाइट से सजा पंडाल, भक्तजनों की नहीं हट रही नजरें

0
01
Spread the love

नव जागृति दुर्गा पूजन समिति ने ब्लॉक कॉलोनी में सजाया आकर्षक पंडाल



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर नव जागृति दुर्गा पूज़न समिति, ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा द्वारा लगातार 39 वां वर्ष से नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है, नगर के सबसे पुराने समिति में से एक ब्लॉक कॉलोनी का नवरात्र महोत्सव क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है। इस विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। सुनहरे रंग से सजा यह पंडाल और चारों ओर लगी रंग-बिरंगी लाइटें पूरे क्षेत्र को रोशनी से जगमगा रही हैं। रात के समय जब लाइटिंग पूरी तरह जल उठती है तो मानो पूरा ब्लॉक कॉलोनी एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। पंडाल के बाहर प्रवेश द्वार से लेकर पूरे आयोजन स्थल को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक इलेक्ट्रिक सजावट से सजाया गया है। सजीव फूलों के आकार की लाइटें, रंग-बिरंगे झालर और छत पर चमकते सितारे इसे और भी खास बना रहे हैं। श्रद्धालु जब इस पंडाल में प्रवेश करते हैं तो खुद को मानो किसी अलग ही आध्यात्मिक वातावरण में पाते हैं।

गरबा नृत्य बना मुख्य आकर्षण केन्द्र

हर दिन रात 9 बजे से यहां गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु, युवक-युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप और गरबा गीतों की धुन पर जब भक्त झूमते-नाचते हैं तो पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठता है। गरबा देखने और हिस्सा लेने के लिए न केवल घरघोड़ा बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मां दुर्गा के दर्शन और इस अद्भुत पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महिलाएं और बच्चे सजधज कर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। माता रानी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार, भक्ति गीत और हर तरफ गूंजते जयकारे माहौल को और अधिक पावन बना रहे हैं।

समिति में युवाओं ने संभाली कमान इस वर्ष बनी सबसे बड़ी समिति

पूरे आयोजन की व्यवस्था नव जागृति दुर्गा पूजन समिति के युवा वर्ग ने संभाली है वरिष्ठ जनों के सलाह से इस वर्ष वृहद रूप में आयोजन किया जा रहा है, द्वारा की जा रही है, वार्डवासियों का पूरा सहयोग मिलने से निरंतर नवरात्र पूज़न में भव्यता आ रही है, इस वर्ष युवाओं का अनुभव समिति सदस्यों की संख्या बल के कारण वृहद रूप में नवरात्री का आयोजन सफ़ल हो रही है।
समिति के सदस्यों ने कई दिनों की मेहनत से इस पंडाल और पूरे परिसर को सजाया है। यही कारण है कि इस वर्ष का आयोजन शहर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। नवरात्र के पावन अवसर पर ब्लॉक कॉलोनी का यह भव्य पंडाल भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर होकर लौट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *