Uncategorized

घरघोड़ा के प्रियांश बैरागी और सीमा बंसे का ऑल इंडिया NCC कैंप ग्वालियर के लिए चयन, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष की लहर

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल घरघोड़ा के होनहार NCC कैडेट छात्र प्रियांश बैरागी और छात्रा सीमा बंसे का चयन आगामी 8 से 9 सितम्बर 2025 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर छतरपुर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े ऑल इंडिया NCC कैंप (एक भारत श्रेष्ठ भारत) के लिए हुआ है। यह अवसर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे घरघोड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। भगवान दास बैरागी के सुपुत्र एवं कन्हैया बैरागी के भतीजे प्रियांश बैरागी ने पूर्व में भी विभिन्न कैंपों में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है, वहीं सीमा बंसे ने भी पिछले ATC कैंप में शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किया था और अब ऑल इंडिया कैंप में चयनित होकर घरघोड़ा की बेटियों का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हरिशचंद्र बेहरा, विजय पंडा, प्रभारी प्राचार्य संजय पंडा, NCC ऑफिसर मनोज कुर्रे, कक्षा शिक्षक प्रकाश पंडा, मार्गदर्शक कमलेश पंडा, मनीष बोहीदार,सावित्री पटेल, सीमा लकड़ा, अब्दुल रसीद सहित समस्त गुरुजनों ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्कृत आचार्य डमरूधर पटेल, जय विश्वकर्मा, गुलाब भास्कर, शिक्षिका श्वेता सिंह, तृप्ति सिंह, मोनिका सिंह सहित पूरे विद्यालय परिवार ने भी प्रियांश और सीमा की इस उपलब्धि को गर्वपूर्ण क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।घरघोड़ा क्षेत्र में प्रियांश और सीमा के चयन की खबर फैलते ही हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनों ने कहा कि यह दोनों युवा कैडेट आने वाले समय में न केवल विद्यालय बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।दोनों कैडेट्स ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि वे आगे भी NCC और शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button