gharghoda

घरघोड़ा में तिरंगा यात्रा संपन्न, स्कूलों के छात्र – छात्राओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। तिरंगे की शान को बरकरार रखने व लोगों में देशभक्ति के संचार के लिए तथा सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर घरघोड़ा में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई, उक्त तिरंगा यात्रा घरघोड़ा स्टेडियम से घरघोड़ा के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। इस यात्रा में घरघोड़ा नगर के गणमान्य नागरिकों और और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की उपस्थिति ने इस लम्हे को यादगार बना दिया।
उक्त यात्रा के दौरान पूरा नगर देश भक्ति नारों, और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। उक्त यात्रा में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाअध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, इस क्षेत्र के डीडीसी मुरलीधर राठिया सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक, नगर की जनता, कर्मचारी व छात्र – छात्रा उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button